गांधी पार्क में चल रहे सौंदर्य कारण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
देहरादून घंटाघर के निकट स्थित गांधी पार्क को और अत्यधिक सुंदर व आकर्षक बनाए जाने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं
इसी क्रम में आज उत्तराखंड प्रदेश की राजधानी देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने गांधी पार्क को नया रूप देने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। गांधी पार्क में बनी व्यायामशाला, किड्स पार्क, वृक्षारोपण और स्वच्छता का निरीक्षण कर महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि गांधी पार्क के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना हरित क्षेत्र को और अधिक बढ़ाया जाए और छोटे-छोटे बच्चों के लिए खेलने के झूलों की संख्या भी बधाई जाने के साथ-साथ पार्क में आने वाले युवा एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए योग और ध्यान करने वालो के लिए भी अलग स्थान चिन्हित किया जाए और गांधी पार्क में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के प्रस्तावित मानचित्र आदि का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया।
नगर निगम देहरादून नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि पार्क की चारदिवारी पर सौंदर्यीकरण में *एपण कला* का प्रयोग किया जाएगा और चार धाम यात्रा की थीम का प्रयोग कर पार्क को और अधिक सुंदर बनाया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
