मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चला दून पुलिस का चेकिंग अभियान
ANTF टीम देहरादून द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ सीमावर्ती चैक पोस्टों तथा झुग्गी झोपड़ियों में की गयी आकस्मिक चेकिंग, चैक पोस्ट पर आने जाने वाले प्रत्येक वाहन तथा झुग्गी झोपड़ियों व संदिग्ध स्थानों पर स्निफर डॉग की सहायता से की मादक पदार्थों की तलाश, एसएसपी देहरादून द्वारा मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने के दिये है निर्देश 
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में आज दिनांक 06/09/2025 को ANTF देहरादून की टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ जनपद के सीमावर्ती चैक पोस्ट आशा रोड़ी तथा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में झुग्गी- झोपड़ियो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आशारोड़ी चैकपोस्ट पर बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झुग्गी झोपड़ियों व अन्य संदिग्ध स्थानों पर ANTF टीम द्वारा स्निफर डॉग की सहायता से मादक पदार्थों की तलाश हेतु सघन चेकिंग की गई।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
