डीएम के निर्देश अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन की छापेमारी
जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा
1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।
छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
