अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त
जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नवादा परिसर में जंगल में अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी नवादा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है,
इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।
वन विभाग, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
