एमडीडीए की कड़ी कार्रवाई, नेहरू कॉलोनी में अवैध निर्माण सील, चेतावनी जारी
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
अभियान के तहत आकाश दीप भारद्वाज एवं अनीता वर्मा द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता मुनेश राणा, विजय सिंह एवं सुपरवाइजर सहित एमडीडीए की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान तेज कर दिया गया है। देहरादून को योजनाबद्ध एवं स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता से अपील है कि वे निर्माण कार्य प्राधिकरण की अनुमति एवं स्वीकृत नक्शे के अनुरूप ही करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। एमडीडीए का यह कदम शहर को नियोजित एवं सुरक्षित विकास की दिशा में ले जाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
