मुख्यमंत्री से मिलने व ज्ञापन देने पहुचे डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी व प्रतिनिधि मण्डल
डोईवाला – महाविद्यालय में एमएससी-एमकॉम कक्षाओं व सीवर लाइन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष तौर पर शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू कराने तथा डोईवाला नगर में सीवर लाइन बिछाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया 
पालिकाध्यक्ष नेगी ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए देहरादून या ऋषिकेश का रुख करना पड़ता है। यदि स्थानीय महाविद्यालय में ही स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू हो जाएं तो यहां के युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नगर में सीवर लाइन का काम पूरा होने से लोगों को गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि शिक्षा और बुनियादी ढांचे की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएं। शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम कक्षाएं संचालित करने और डोईवाला नगर में सीवर लाइन का कार्य आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, सभासद ईश्वर रोथान,सुरेश सैनी पुरुषोत्तम डोभाल, जरनैल सिंह, विनीत कुमार, कमल गोला, सभासद सुरेंद्र लोधी, हिमांशु राणा आदि मौजूद है I
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
