मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंट कर रहे कुछ रैली कार एवं रेसर बाईकरो के विरुद्ध दून पुलिस के करवाई
थाना नेहरू कॉलोनी
आज दिनांक 15.08.2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना दी गई कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे हैं।
सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला मय हमराह व चीता कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचा। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ निकाल रहे थे तथा शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति हमारे मौके पर पहुँचने से पूर्व ही वहाँ से जा चुके थे।मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था।
रैली कार समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था।
इस संबंध में—
आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।
मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान, धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।
न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।

साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएँ।
जाँच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह द्वारा किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा नियत पार्किंग (छत पार्किंग) में गाड़ियाँ खड़ी करेंगे। परंतु, इनमें से दो शरारती तत्व—एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार—द्वारा बर्न आउट (Burnout) किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
