मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
थाना रानीपोखरी
वादी सन्दीप कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रानीपोखरी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में नागाघेर स्थित हनुमान मन्दिर का दानपात्र का ताला तोडकर नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है, वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु०अ०सँ०- 64/2025 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना रानीपोखरी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम सुरागरसी-पतारसी करते हुए आसपास आने जाने वाले मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 03 विधि विवादित किशोरों को शान्तिनगर तिराहे से पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी हनुमान जी की पीली धातु की मूर्ति व नगदी बरामद की गई।
*विवरण बरामदगी*
1- हनुमान जी की पीली धातु की मूर्ति
2- 1270 /- रुपये बरामद
*पुलिस टीम*
1- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
2- कानि0 तेज सिंह
3- कानि0 गौतम चौहान
4- म0हे0का0 तारावती
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
