महिलाओं तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस
थाना प्रेमनगर
दिनांक- 25/07/2025 को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर अपनी नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की सूचना दी गई, जिस पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्गित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा बालिका के सोशल मीडिया एकांउटों की सर्विलांस की सहायता से मॉनीटरिंग करते हुए
बालिका के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से बालिका के लखनऊ में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को लखनऊ में एक महिला के घर से सकुशल बरामद किया गया।
नाबालिग का मेडिकल परिक्षण कराकर व मा0 न्यायालय के समक्ष बालिका के बयान दर्ज कराकर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में बालिका द्वारा बताया गया की उसकी इंस्टाग्राम पर लखनऊ की एक लडकी से जान पहचान हो गई थी, जिसे वो अपनी बडी दीदी की तरह मानने लगी थी तथा एक दिन परिजनों द्वारा किसी बात पर उसे डांटने से वह अपने घर वालों से नाराज होकर घर से बिना बताये लखनऊ में रहने वाली उस दीदी के घर चली गई। बालिका के साथ किसी प्रकार का कोई अपराध घटित होना नहीं पाया गया।
परिजनों द्वारा दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिये उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
