शनिवार के दिन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह की तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा कार्यालय पहुंचे
आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग श्री संदीप सैनी एवं आरटीओ प्रवर्तन सुश्री अनिता चमोला देहरादून संभाग द्वारा आईएसबीटी चौक पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों व अन्य की व्यवस्था चेक की गई । जिसमे सड़क पर जाम लगा रहे १० वाहनों का चालान व ८ ऐसे वाहन जो ट्रैफिक में बाधा बन रहे थे उनको सीज किया गया । जिसमे एक इलेक्ट्रिक बस , एक विक्रम व ६ ई रिक्शा सीज किए गए ।
उसके पश्चात आरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन द्वारा आईएसबीटी से आरटीओ ऑफिस तक स्मार्ट सिटी की बस में सफर किया गया जो बहुत स्वच्छ-सुगम थी । उक्त में स्मार्ट सिटी के ड्राइवर और कंडक्टर को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया ।
अन्य स्टाफ द्वारा बताया गया की टाटा मैजिक और विक्रम वाहन अभी भी ओवरलोडिंग कर रहे हैं । प्रेमनगर -घंटाघर के मैजिक ज़्यादा ओवरलोडिंग कर रहे हैं । एआरटीओ प्रशासन एवं आर०आई द्वारा इसी क्रम में अभी तक ५० बसों का सत्यापन किया है और जिनकी स्थिति ठीक नहीं है उनको १० दिन के भीतर स्थिति ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उसके पश्चात पुनः घंटाघर पर गए और स्टेज कैरिज का रोटेशन ना पालन करने के संबंध में ७ मैजिक का चालान किया गया एवं एक मैजिक बंद किया गया । घंटाघर से पहले प्रभात सिनेमा तक विक्रमों को पुलिस द्वारा प्रतिबंधित किया हुआ है , इसके पश्चात भी विक्रम घंटाघर तक आ रहे हैं के चालान किए गए ।
व उनके प्रतिनिधियों को समझाया गया कि घंटाघर तक वाहनों को प्रतिबंध के बावजूद भी ना लाएँ । आईएसबीटी में ट्रैफिक जाम करने वाले साइज़्ड वाहन
More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
