अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली डालनवाला
आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना डालनवाला पुलिस द्वारा दिनांक 14-07-2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना काबुल हाउस के पास से एक व्यक्ति को 144 टेट्रा पैक (03 पेटी) माल्टा मसालेदार देशी शराब की अवैध रूप से तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना डालनवाला मु0अ0सं0- 106/2025 धारा- 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शिवम कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी- वाजिद पुर शेरकोट बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी कण्डोली पुल के पास राजपुर रोड, जनपद देहरादून उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी:-*
144 टेट्रा पैक (03 पेटी)माल्टा मसालेदार देशी शराब
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1- मु0अ0सं0- 213/2025 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना रायपुर
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर,
2- उ0नि0 जयपाल सिंह,
3- का0 पंकज मलासी,
4- का0 अनूप सिंह नेगी,
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
