आपरेशन लगाम“ के अन्तर्गत दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही। 
*नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 425 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर वसूला 01,60,500/- रू0 का जुर्माना।*
*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने, ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 30 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने , वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम“ के तहत वृहद स्तर पर कार्यवाही किये जाने निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में सभी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन लगाम“ के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*आज दिनाँक : 08-07-25* ऑपरेशन लगाम के तहत दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
1- किये गये कुल चालान – 425
2- मां0 न्यायालय के चालान- 85
3- मौके पर किये गये नगद चालान: 340
4- वसूला गया जुर्माना – 01,60,500 /- ₹
5- गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या- 30
More Stories
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
कार्यालय संभागीय परिवहन अधि प्रेस-नोट ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाह ब्लिंकिट, जोमेटो,...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
बाईक रैन्टल संस्थानों पर परिवहन विभाग की छापेमारी
आम जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून में बाईक रैन्टल संस्थानों की जांच हेतु डॉ0 अनीता चमोला, संभागीय...
एस.एस.पी हरिद्वार के निर्देश पर चाइनीज़ माँझे की चेकिंग का अभियान जारी
ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की चैकिंग की गई, बिक्री के संबंध में कोई जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस...
संडे मार्केट की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लॉन
आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक रविवार को लगने वाले संडे बाजार के कारण आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत यातायात में आ रही समस्या को देखते...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी
घंटाघर के निकट एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों...
