शार्ट सर्किट से कारण लगी आग पर दमकल ने काबू पाया
कोतवाली ऋषिकेश
आज दिनांक: 04-07-25 की तडके प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट हाल मधुर मिलन टैंट हाउस में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड तथा आस पास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे।

मौके पर 05 फायर टेण्डरों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर रखे गैस के सिलेण्डरों को सबसे पहले मौके से हटाते हुए बडी दुर्घटना की सम्भावना को टाला गया।
घटना मे वेडिंग प्वांइट स्थित टैंट हाउस में रखे टैंट व अन्य सामान जल गया। साथ ही वैडिंग प्वाइंट के अन्दर खडे 04 चौपहिया वाहन तथा एक मोटर साइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है, उक्त वेडिंग पॉइंट को शहजाद पुत्र निशार अहमद निवासी RPS स्कूल के पास गंगा नगर ऋषिकेश द्वारा लीज पर लिया गया था, जिसमे वह वेडिंग पॉइंट के साथ साथ टेंट हाउस का कार्य भी करता था। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

*आग से जले वाहनों का विवरण :-*
1- UK 14 CA 4414 (छोटा हाथी)
2- Uk 14CA 1594 (छोटा हाथी)
3- Uk 14CA 3191 *(Bolero pickup)*
4- UK 14J8696 *(CREATA)*
5- HR 02 1284 मोटर साईकिल स्पेंलडर

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
