अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत पुलिस तथा नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध की कार्यवाही*

*अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 25 लोगों के चालान कर किया 12500/- रू0 का जुर्माना।*
*32 से अधिक स्थानों से हटाये गये अवैध अतिक्रमण*
*कोतवाली ऋषिकेश*
आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालों विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक: 03-07-25 को कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज से श्यामपुर फाटक के बीच पुलिस तथा नगर निगत की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाते हुए
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से सडक किनारे दुकानो के बाहर सामान लगाने/ रेहडी ठेली लगाकर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इस दौरान पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 25 लोगों का चालान करते हुए 12500 रू0 का जुर्माना किया गया। अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान 32 से अधिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को भविष्य में इस प्रकार के व्यवहार की पुनरावृत्ति करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु चेतावनी दी गयी।

अभियान लगातार जारी है।
*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-*
1- पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या: 25
2- पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालान की धनराशि: 12500 रू0

3- 32 से अधिक स्थानो से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
