दून पुलिस एक बार फिर बनी मददगार
*लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल निकाला बाहर*
*लिफ्ट के अचानक बंद होने से अत्यधिक घबरा जाने पर त्वरित सहायता हेतु लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर की थी कॉल*

*दून पुलिस के Quick Responce Time में किए गए रेस्क्यू की व्यक्ति द्वारा की गई प्रशंसा*
*दून पुलिस का किया आभार प्रकट*
आज दिनांक: 16-06-24 को चौकी आराघर को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे के पास स्थित एक प्राइवेट प्रापर्टी डीलर के आफिस की बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक बीच में बदं हो जाने के कारण लिफ्ट में 01 व्यक्ति फंस गया है। सूचना पर चौकी आराघर से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी कां0 आदित्य राठी तथा कां0 रोहित भण्डारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनो कर्मचारीगणों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग की एथोरिटी से लिफ्ट की चाबी लेते हुए मैनुअली लिफ्ट को खोलकर उसमें फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। व्यक्ति द्वारा अपना नाम राकेश जदली पुत्र श्री मोहन लाल जदली निवासी कैनाल रोड बताया गया, जो हिम जागृति नाम की एक संस्था चलाते हॅै तथा प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं।व्यक्ति द्वारा बताया गया कि लिफ्ट के अचानक बंद होने से वो अत्यधिक घबरा गए थे,

जिस कारण उन्होंने त्वरित सहायता हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर काल किया तथा पुलिस द्वारा 05 मिनट के अन्दर ही मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की गयी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के रिस्पॉन्स टाइमिंग एंव कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम:* राकेश जदली पुत्र श्री मोहन लाल जदली निवासी कैनाल रोड

*पुलिस टीम:*
01: कां0 आदित्य राठी
02: कां0 रोहित भण्डारी
More Stories
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
