अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही*
थाना नेहरू कॉलोनी
*दो शातिर अभियुक्तो को 262 ग्राम चरस (132 ग्राम व 130 ग्राम) के साथ किया गिरफ्तार*
*घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया सीज़*
*मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार* के *ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09/06/2025 को दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर अजबपुर फ्लाईओवर के पास से 02 अभियुक्तो को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0 – 213/25 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज़ किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण*
*(1)* अहेतशाम पुत्र समीम निवासी ग्राम जहीरपुर संसूरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।
*(2)* आसिफ पुत्र रिजवान निवासी ग्राम जहीरपुर ससुरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष।
*बरामदगी*
*(1)* कुल 262 ग्राम चरस ।
*(2)* मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर) UP-11-CS-8141
*पुलिस टीम*
*(1)* उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
*(2)* कानि0 संदीप छाबड़ी
*(3)* कानि0 श्रीकांत ध्यानी
*(4)* कानि0 विनोद बचकोटी
More Stories
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
