अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
लगभग ढाई लाख रुपये की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विज़न को सार्थक करने के दृष्टिगत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध लगतार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 07/06/2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौकी के पास से एक अभियुक्त को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 212/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्त
(1) सुनील उर्फ चक्की पुत्र दलीप यादव निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 24 वर्ष ।

बरामदगी
कुल 8.20 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए)
पुलिस टीम
(1) उ0नि0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) कानि0 कुलदीप चौधरी
(3) कानि0 सोनू कुमार
(4) कानि0 श्रीकांत ध्यानी
(6) कानि0 विनोद बचकोटी
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
