Pahalgam Attack: आतंकी बर्बरता के खिलाफ देश एक साथ, उत्तराखंड में सड़कों पर लोग; बोले- ‘खौल रहा खून’
कश्मीर में आतंकियों के इस बर्बरतापूर्ण कृत्य को लेकर पूरा देश चौकस है, उठ खड़ा हुआ है। उत्तराखंड में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार से आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं। डोईवाला में आतंकवादी घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। नागल बुलंदावाला में कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। देहरादून में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम सेवा संगठन से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की। देहरादून में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम सेवा संगठन से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की।
देहरादून में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम सेवा संगठन से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की।
छावनी बाजार चकराता में व्यापार मंडल चकराता के तत्वधान में और स्थानीय लोगों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकियों को गोली मारो के नारे लगाए गए। व्यापारियों ने एकत्रित होकर चौक से लेकर सदर बाजार चुंगी तक रोष रैली निकाली और शहीद चौक पर एकत्रित होकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। देहरादून के प्रिंसचौक के समक्ष यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
