उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने रात में सभी जिलों के कप्तानों से रिपोर्ट भी ली है। पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकी हमलों की मौत के बाद राज्य के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि हर घंटे सभी जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। मंगलवार हमले के बाद भी सभी जिलों से रिपोर्ट ली गई है। बॉर्डर क्षेत्रों में खासतौर पर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। श्वान दल और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
