Uttarakhand में 5 महीनों में 250 किसानों ने किया करोड़ों का कारोबार, सरकार की इस कदम से अन्नदाताओं को हो रहा फायदा
पशुपालन के क्षेत्र में कार्य कर रहे किसानों के लिए विभाग का भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के साथ किया गया करार काफी लाभकारी साबित हुआ है।
करार होने के बाद शुरुआती पांच महीनों में चार सीमांत जिलों के 253 किसान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस को जिंदा बकरे, मुर्गे व मछली की आपूर्ति कर चुके हैं। उन्होंने 2.60 करोड़ का कारोबार किया है। पशुपालन विभाग ने 30 अक्टूबर 2024 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के साथ जिंदा बकरे, मुर्गे व मछली की आपूर्ति का करार किया था। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस इससे पहले इनकी आपूर्ति के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थी। इस करार के होने के बाद पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत की 10 सहकारी समितियों और किसान उत्पादन समूह से जुड़े किसानों ने इनकी आपूर्ति भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की नजदीकी बटालियन को करनी शुरू की। ये किसान अब तक भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस को 42,748 किलो जिंदा बकरी-भेड़, 29407 मुर्गे और 7374 किलो ट्राउट मछली की आपूर्ति कर चुके हैं। पशुपालन सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि किसानों को आपूर्ति के 24 घंटे के भीतर उनके खातों में भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने रिवाल्विंग फंड की स्थापना की हुई है।
More Stories
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
