17 साल बाद उत्तराखंड का नया नक्शा आया सामने, सर्वे ऑफ इंडिया ने किया जारी
किसी भी देश, राज्य या स्थल के बार में एक नजर में ही सब कुछ जानना हो तो यह कार्य नक्शे से ही संभव हो पाता है। नक्शा जितना सटीक होगा, उस स्थल की पहचान और पहुंच उतनी ही सटीक हो पाती है। राज्यों के परिपेक्ष्य में स्टीक और अपडेट नक्शे की अहमियत और बढ़ जाती है। अब उत्तराखंड को भी अपडेट नक्शा मिल गया है। देश में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लेकर राज्यों का नक्शा तैयार करने के लिए एकमात्र अधिकृत एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड का स्टेट मैप तैयार किया है। यह स्टेट मैप का तृतीय संस्करण है और यह पूरी तरह अपडेट और 1:50,0000 (एक अनुपात पांच लाख) स्केल पर तैयार किया गया है।
2003 में जारी किया था पहला संस्करण
सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड के स्टेट मैप का पहला संस्करण राज्य गठन के बाद वर्ष 2003 में जारी किया था। इसके बाद नक्शे का दूसरा संस्करण वर्ष 2008 में तैयार किया गया। इसके बाद लंबे समय से उत्तराखंड में अपडेट नक्शा नहीं मिल पाया था, जबकि इस अवधि में रोड नेटवर्क से लेकर बदलाव राज्य में नजर आए हैं। लिहाजा, प्रदेश की ताजा तस्वीर के लिहाज से नया नक्शा बेहद कारगर साबित होगा। न सिर्फ इसका लाभ आमजन को मिलेगा, बल्कि शोधकर्ता, योजनाकार और पर्यटकों के लिए भी नया नक्शा मददगार साबित होगा।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
