मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून बोले- प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध कब्जों की हो जांच
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति पर बोर्ड की मिलीभगत से अवैध कब्जे हो हैं। जिसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। यह कहना है उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक राज्य में वक्फ बोर्ड की पांच हजार से अधिक संपत्तियां हैं। इसमे से कई संपत्तियों पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जे हैं। इन संपत्तियों का जिसे मुतवल्ली बनाया गया है। उनकी भी आपराधिक पृष्टभूमि की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं होगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड बनाए, लेकिन जिस संपत्ति पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनने थे, उस भूमि पर नहीं बने, जरूरतमंद के कल्याण का कोई काम नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में वक्फ संपत्तियों की लूट हुई। जिसमें मुस्लिम समुदाय का काफी नुकसान हुआ। उन्होंने यह बात यहां मदरसा फैजुल उलूम, कावली में अपने अभिनंदन कार्यक्रम में कही।
वक्फ बोर्ड में अवैध कब्जों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों, मुतवल्ली और कर्मचारियों ने सरकार के संरक्षण में वक्फ बोर्ड को लूटा है, चाहे मेरा कार्यकाल हो या इससे पहले के कार्यकाल सबकी जांच होनी चाहिए। -शादाब शम्स, अध्यक्ष उत्तराखंड वक्फ बोर्ड
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
