धामी सरकार Chardham Yatra के लिए तैयार, आज होगी बड़ी बैठक; CM ने श्रद्धालुओं से की ये खास अपील
राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक उत्तराखंड आएं, वे चारों धामों के दर्शन करें। चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर मंगलवार को तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक होगी। शुरुआत के दिनों में यात्रा का संचालन थोड़ा कठिन होता है, जिसे लेकर परिवहन एवं पुलिस विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विभागों को विशेष रूप से पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए हिदायत दी जाएगी। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड सेवा समिति की ओर से मंगलमय चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित संगीतयम सुंदरकांड पाठ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही।
आज होगी प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भव्य एवं दिव्य केदारनाथ धाम में निरंतर पुनर्निर्माण व नवनिर्माण कार्य किए जा रहे हैं। गत वर्ष भी हमें केदार घाटी में एक बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा। लगभग 29 स्थानों पर सड़क एवं पुल क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सरकार की सतर्कता एवं प्रयासों से सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। 35 दिनों तक युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए यात्रा को दूसरे चरण में फिर से प्रारंभ कर दिया। इस वर्ष भी अभी तक चारधाम यात्रा के लिए तकरीबन 25 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। सरकार आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी उत्साहित है। इस मौके पर टपकेश्वर महादेव मंदिर समिति, उत्तराखंड सेवा समिति के पदाधिकारी, साधु संत और श्रद्धालु मौजदू रहे।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
