उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ में ठंड – मैदान में तपन; पारा और चढ़ने के आसार
उत्तराखंड में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। देहरादून से लेकर तमाम मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है और तपिश पसीने छुड़ा रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच बौछारें भी पड़ रही हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
दोपहर में तपिश ने किया बेहाल
शुक्रवार को सुबह से ही दून में चटख धूप खिली रही। आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और दोपहर में तपिश ने बेहाल किया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे। चमोली में कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद बौछारें पड़ीं। जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
चोटियों में बर्फबारी, निचले स्थानों में झमझम वर्षा
शुक्रवार की सुबह मौसम साफ होने के साथ धूप खिली रही। वहीं दोपहर बाद श्री बदरीनाथ धाम, श्री हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फबारी के साथ निचले स्थानों में वर्षा व औलावृष्टि हुई है। हालांकि सांय को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
