दिन में चटख धूप, सुबह-शाम ठिठुरन; आज कुछ राहत, लेकिन लौटेगी ठंड
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे पारा भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बने रहने की आशंका है। जिससे पारे में भी इजाफा हो सकता है। जबकि, शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्के हिमपात के आसार हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी फिलहाल आसमान साफ
बुधवार को दून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। इस दौरान मध्यम हवा भी चलती रही। सुबह और शाम को दून में ठंडक बरकरार है।
पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
पर्वतीय क्षेत्रों में भी फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए।
अगले कुछ दिन इसी प्रकार का बना रह सकता है मौसम का मिजाज
दून में ही 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इसके साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
