ऋण-जमा अनुपात में चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार अव्वल, जानें किस जिले का कैसा है हाल
प्रदेश के बागेश्वर, पौड़ी व अल्मोड़ा जिले ऋण-जमा अनुपात में सबसे आगे हैं। जबकि, बागेश्वर, पौड़ी व अल्मोड़ा जिले इस मामले में पिछड़े हैं। ऋण-जमा अनुपात से अंदाजा लगाया जा सकता है बैंकों ने जमा राशि के सापेक्ष कितना ऋण वितरित किया। प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाएं अधिक हैं। प्रदेश में विभिन्न बैंकों की कुल 2,572 शाखाएं संचालित हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में स्थापित बैंक शाखाओं के नेटवर्क में 47.12 प्रतिशत बैंक शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में है। वहीं, 23.72 प्रतिशत बैंक शाखाएं अर्धशहरी क्षेत्रों व 29.16 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में है। ऋण वितरण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से छह मानक तय किए हैं। इनमें प्राथमिक क्षेत्र, कृषि ऋण, कमजोर वर्ग, महिला, अंतर ब्याज दर (डीआरआई) व जमा एवं अग्रिम अनुपात शामिल हैं। प्रदेश में बैंकों ने 30 सितंबर 2024 तक आरबीआई के मानकों के तहत प्राथमिक क्षेत्र के तहत कृषि, एमएसएमई, शिक्षा, आवास, लघु गतिविधियों के लिए 54,192 करोड़ का ऋण दिया। यह कुल ऋण का 46 प्रतिशत है जो लक्ष्य से छह प्रतिशत अधिक है।
बैंकों में बढ़ी जमा राशि
प्रदेश में बैंकों की सभी शाखाओं में जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 तक बैंकों की कुल जमा राशि 2,07,518 करोड़ से बढ़कर 2,27,375 करोड़ हुई। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का योगदान 68.73 प्रतिशत, सहकारी बैंकों का 6.56, निजी क्षेत्र के बैंकों का 19.89 प्रतिशत योगदान है। जमा राशि में हर साल 9.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। इसकी तुलना में ऋण वितरण राशि में 4.68 प्रतिशत की वृद्धि है।
More Stories
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
