
बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट, सड़क हादसे रोकने के लिए आएंगे तीन अहम प्रस्ताव
राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सड़क हादसे रोकने संबंधी तीन अहम प्रस्ताव आएंगे। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, भू-कानून संशोधन और पेपरलैस व वर्चुअल रजिस्ट्री संबंधी प्रस्ताव भी आने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर धामी सरकार तीन अहम फैसले ले सकती है। सचिव परिवहन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके तहत पर्वतीय क्षेत्रों में एआरटीओ के 11 नए पद सृजित होने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे पहाड़ों में वाहनों की जांच आसान हो सके। इनमें से 50 प्रतिशत पद पदोन्नति और 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इसी प्रकार, सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में अनुबंधित बस परमिट को पूर्ण रूप से खत्म कर सकती है। पर्वतीय मार्गों पर परिवहन निगम अपनी बसें संचालित करेगा, जिसके लिए बस खरीद की जा रही है। इस पर कैबिनेट फैसला लेगी। तीसरी सड़क सुरक्षा नीति व एक्ट भी कैबिनेट में लाए जाएंगे। इस पर मुहर लगने के बाद विधानसभा पटल पर रखा जाएगा।
इसी प्रकार, सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में अनुबंधित बस परमिट को पूर्ण रूप से खत्म कर सकती है। पर्वतीय मार्गों पर परिवहन निगम अपनी बसें संचालित करेगा, जिसके लिए बस खरीद की जा रही है। इस पर कैबिनेट फैसला लेगी। तीसरी सड़क सुरक्षा नीति व एक्ट भी कैबिनेट में लाए जाएंगे। इस पर मुहर लगने के बाद विधानसभा पटल पर रखा जाएगा। बजट सत्र से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी कैबिनेट बैठक में रखी जा सकती है। इसके अलाव भू-कानून में संशोधन का प्रस्ताव और पेपरलैस व वर्चुअल रजिस्ट्री का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

More Stories
आपरेशन लगाम“ के अन्तर्गत दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही।
*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर...
वी0वी0आई0पी0 भ्रमण के उपरांत यातायात व्यवस्था का जायजा लेने कप्तान स्वयं उतरे सडको पर
*यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में पूर्ण मनोयोग के साथ लगे पुलिसकर्मियों की सराहना कर किया उनका उत्साहवर्धन।* आज दिनांक:...
उत्तराखंड भारत के योग, चेतना और विरासत का केंद्र
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की...
बुद्ध चौक पर तेज़ बरसात से पेड़ गिरा जिससे यातायात बाधित हुआ मौके पर फायर यूनिट टीम में पहुंचकर समस्या का निराकरण किया
आज दिनांक 20-06-2025 को वाचरूम के टेलीफोन से सूचना प्राप्त हुई की बुद्धा चौक के पास पेड़ गिरा है जिससे...
महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन में संवासनियों व बच्चों के साथ किया योग
आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून के केदारपुरम स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में...
आयुर्वेद विभाग ने गंगा आरती के साथ त्रिवेणी घाट पर आयोजित किया योग शिविर, किया योगाभ्यास
ऋषिकेश: 20 जून 2025, शुक्रवार। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा त्रिवेणी...