उत्तराखंड की चमक बरकरार…दो स्वर्ण समेत 10 और मेडल मिले, 77 पहुंची पदकों की संख्या
राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने सोमवार को भी पदकों की बारिश जारी रखी। राज्य को दो स्वर्ण सहित 10 पदक मिले हैं। जिससे पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक हैं। 3000 मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने रजत पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम स्पर्धा में भागीरथी रावत, आरना चौहान और श्रद्धा जोशी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप रावत ने रजत पदक हासिल किया। जबकि जूडो पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम वर्ग में आयुष मावड़ी, लॉन टेनिस महिला डबल वर्ग में दिया चौधरी व जया कपूर, मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भागीरथी रावत, इसी प्रतियोगिता की पुरुष टीम स्पर्धा में कनिष्क जोशी, अंश बिष्ट व सूर्या पटेल और साइकिलिंग में सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक जीता।
More Stories
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
