गंगा मां और मेरी मां…त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को लगवाई डुबकी, इच्छा पूरी कर हुए भावुक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेणी संगम में मां को स्नान कराकर उनकी इच्छा पूरी की। सीएम धामी और उनकी पत्नी गीता धामी दोनों ने मिलकर मां को स्नान कराया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन के उन अमूल्य और भावुक क्षणों में से एक है, जिन्हें शब्दों में पिरोना संभव नहीं। माता का स्नेह अनंत, उनकी ममता अपरिमेय और उनका आशीर्वाद अक्षुण्ण होता है। इस दिव्य क्षण में अनुभव हुआ कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ हैं, जिनकी सेवा और सम्मान से जीवन के समस्त पुण्य फलीभूत होते हैं। यह भावपूर्ण क्षण मेरे लिए सनातन संस्कृति, परंपरा और मातृभक्ति का सजीव स्वरूप बनकर हृदयपटल पर सदैव अंकित रहेगा। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
