प्रदेशभर में खिली रहेगी धूप, बादलों की आवाजाही से सुहाना होगा वेदर; 9 से होगी बारिश-बर्फबारी
उत्तराखंड में गुरुवार से मौसम रहेगा साफ और धूप खिली रहेगी। हालांकि अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई गई है। बुधवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली जिससे ठंड से थोड़ी राहत रही। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 10.5 दर्ज किया गया।
9 फरवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नौ फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।
नैनीताल में रहेगी बादलों की आवाजाही
राज्य मौसम विभाग के डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते नैनीताल में बादलों की आवाजाही बनी रही। शनिवार से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
छाए रहेंगे बादल
नैनीताल में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को नगर अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 प्रतिशत व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
चंपावत और पिथौरागढ़ में ऐसा रहेगा माैसम
अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी में धूप खिली रहेगी। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
More Stories
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
