पुलिस ने सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मसूरी। मालरोड पर झूलाघर के निकट सब्जी विक्रेता के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट कर दुकान पर कब्जा किए जाने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य डाकघर के निकट रॉक स्टोन आउट हाउस मालरोड पर सब्जी विक्रेता नौशाद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंद्रेश गोयल व उसके साथी रात को करीब साढे तीन बजे दुकान में घुसे व दुकान में सो रहे उसके भाई को बंदूक की नोक पर उठा कर ले गये। वही उसे शराब पिलाकर दुकान में तोड़ फोड कर सारी सब्जी व फल उठाकर ले गये। वहीं 23 हजार रूपये भी छीन लिये व कहा कि जो पैसे लेने है ले लेना नही, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना पूर्व में भी हो चुकी है व गत 16 अक्टूबर 2023 को भी इंद्रेश गोयल ने तोड़फोड की थी जिसकी तहरीर थाने में दी गई थी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं यह मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है व उन्हें स्टे भी मिला हुआ है। उसके बाद भी दुकान को तोड़ दिया गया व कब्जा किया गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने रोड पर धरना दिया व पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाये व कोतवाली जाकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
वहीं पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए नौशाद अहमद की तहरीर पर इंद्रेश गोयल आदि के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओ 147 /323 /342 /427 /452/ 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
