मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला, संविधान प्रदत्त अधिकारों की हो रहा हनन

Read Time:4 Minute, 23 Second

मसूरी। देश प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या किस तरह हो रही है, इसका नजारा मसूरी में उस वक्त देखने को मिला, जब शहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के उद्यान, वन व अन्य विभागों में हो रहे घोटालों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के लिए एकत्रित हुए। इसी समय पुलिस वहां पहुंची और उनसे पुतला छीनकर अपने साथ ले गई। 

तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के घोटालों के विरोध स्वरूप पुतला दहन करने के लिए शहीद भगत सिह चौक पर एकत्रित होते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करते इससे पहले पुलिस वहां पहुंच गई और उनसे पुतला छीनकर ले गई। यह कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि विरोध प्रकट करने के लिए जो संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकार हैं उनकी हत्या है। आज देश प्रदेश के भीतर ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि आप सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज नही उठा सकते। इस घटना से भी यही प्रदर्शित होता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू की, तो पुलिस मौके पर पहुंचती है और पुतला छीन लेती है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र में जो विरोध का अधिकार है उससे भी भाजपा की सरकार वंचित कर रही है। सरकारी विभागों, वन विभाग, उद्यान विभाग में जो घोटाले हो रहे हैं उनका हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया और सीबीआई जांच गठित की। लेकिन विपक्ष जब इस मामले को लेकर जनता के बीच जाने का प्रयास कर रही है तो सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती है। जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि फर्जी आरोपी को लगाकर भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं पर कभी ईडी व कभी सीबीआई की जांच करवाती है और जब उनके घोटाले खोलने का समय आता है तब भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन के माध्यम से विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की घृणित राजनीति को समझ चुकी है इसका उत्तर जनता उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटें कांग्रेस के पक्ष में जिताकर देगी।

इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने पुलिस द्वारा पुतला छीनने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में तानाशाही चर्म पर है और छद्म राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती आ रही है। जबकि महंगाई बेरोजगारी के सवाल पेपर चुप्पी साध देती है। युवा बेरोजगार है, लेकिन सरकार उनका रोजगार छीन रही है। इसका उत्तर जनता लोक सभा चुनावों में देगी।

इस मौके पर कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, सोनी खरोला, राम प्रसाद कवि, चांद खान, रमेश राव आदि मौजूद रहे। 

About Post Author

भगवान सिंह चौहान(संपादक) मोबाइल: 7060969229, 9258205597