गढवाली फिल्म पितृकुड़ा का क्लाइमेक्स सीन नायक व नायिका पर फिल्माया गया
मसूरी। पहाड़ की लोक संस्कृति पर बन रही गढवाली फिल्म पितृकुड़ा की अंतिम दौर की शूटिंग मसूरी के एक होटल में आयोजित की गई। पितृों के आशीर्वाद से फिल्म के नायक जतिन की खोई हुई धन दौलत और मान सम्मान पुनः उसे वापस प्राप्त हो जाता है और उसका टूटा हुआ घर पुनः बस जाता है। गढ़वाली फिल्म पितृकुड़ा का क्लाइमेक्स सीन मसूरी में एक होटल में नायक नायिका पर फिल्माया गया।
विदित हो कि निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन में गत एक माह से फिल्म पितृकुड़ा की शूटिंग गढ़वाल के अनेक स्थानों पर चल रही थी। यह फिल्म गढ़वाल की अनूठी रश्म पितृकुड़ा पर बन रही है। जिसमें परिवार के दिवंगत व्यक्ति के नाम से एक लिंग गांव में बनें मंदिर रूपी पितृकुड़ा में स्थापित कर दिया जाता है। भंडारी ने बताया कि फिल्म पूरी शूटिंग पूरी हो चुकी है और 3 नवम्बर को प्रदेश के सिनेमा हालों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में सहायक निर्देशक विजय भारती और कैमरामैन नागेन्द्र प्रसाद सहित फिल्म के मुख्य कलाकारों में नायक शुभ चंद्रा, नायिका शिवानी भण्डारी, राजेश जोशी, पदम गुसाईं, गम्भीर जयाडा, सुषमा व्यास आदि प्रमुख हैं।
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
