देहरादून मसूरी रोड स्थित एक होम स्टे में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारे साथी फरार
मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के समीप स्थित एक होम स्टे में रुड़की हरिद्वार के एक युवा पर्यटक की गला रेत कर हत्या की गई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
मसूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 वर्ष अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे व भटटा गांव में एक होम स्टे में रूके थे। सुबह जब होटल कर्मियो ने कमरे का दरवाजा खोला, तो पलंग के नीचे युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था। जिस पर होम स्टे संचालक ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसएसआई गुमान सिंह नेगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर सीओ मसूरी अनिल जोशी भी पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बताया गया कि उनके साथ उनके दोस्त व एक युवती भी थी। जो हत्या करने के बाद फरार हो गये। होम स्टे में कार्यरत कर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लग पाई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
