भारत विकास परिषद ने टकारना गांव पहुंचकर किया वृहद वृक्षारोपण
मसूरी। भारत विकास परिषद ने टकारना गाँव में आईटीबीपी एवं स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के दो सौ से अधिक पौधों का रोपण किया।
भारत विकास परिषद मसूरी शाखा ने मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड जिला टिहरी गढवाल के टकारना गांव के ग्रामीणों के आग्रह पर वृक्षारोपण किया। भारत विकास परिषद की टीम मसूरी से लगातार हो रही बारिश व टूटे रास्ते होने को बावजूद गांव पहुची। वृक्षारोपण में आईटीबीपी के जवानों सहित टकारना गांव के स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने भी सहयोग किया व गांव के समीप दो सौ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये।
पौधा रोपण की जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद मसूरी शाखा की अध्यक्ष राजश्री रावत ने बताया कि दूरस्थ गांव टकारना में पौधा रोपण के लिए मसूरी वन प्रभाग ने पौधे उपलब्ध करवाये व आईटीबीपी व स्कूली बच्चों के सहयोग से पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर बांज, भीमल, सेमला, चीढ़ अनार संतरे आंवला व नींबू के दो सौ पौधे रोपे गये। उन्होने बताया कि बारिश होने के बाद व रास्ते टूटे होने के बाद भी वृक्षारोपण करने वालों का मनोबल कम नहीं हुआ व पौधा रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार कई दिनों से ग्रामीण गांव में पौधा रोपण करने का आग्रह कर रहे थे, जिस पर आईटीबीपी अकादमी से संपर्क किया गया व उन्होंने इस कार्य के लिए 15 जवान व वाहन उपलब्ध करवाये।
इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों सहित, बल के निरीक्षक सुमेरचंद, जन संपर्क अधिकारी धर्मेंद्र भंडारी, पुष्पा पोखरियाल, तहमीना खान, विजय लक्ष्मी, सुरेंद्र रावत सहित भारत विकास परिषद की अध्यक्ष राजश्री रावत आदि मौजूद रहे।
More Stories
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
कार्यालय संभागीय परिवहन अधि प्रेस-नोट ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाह ब्लिंकिट, जोमेटो,...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
बाईक रैन्टल संस्थानों पर परिवहन विभाग की छापेमारी
आम जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून में बाईक रैन्टल संस्थानों की जांच हेतु डॉ0 अनीता चमोला, संभागीय...
एस.एस.पी हरिद्वार के निर्देश पर चाइनीज़ माँझे की चेकिंग का अभियान जारी
ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की चैकिंग की गई, बिक्री के संबंध में कोई जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस...
संडे मार्केट की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लॉन
आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक रविवार को लगने वाले संडे बाजार के कारण आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत यातायात में आ रही समस्या को देखते...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी
घंटाघर के निकट एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों...
