युवती के साथ दुराचार करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपी को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मसूरी। एक युवती के साथ दुराचार करने के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर देहरादून निवासी एक युवक के खिलाफ मसूरी कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि राहुल पुत्र पुष्प कुमार निवासी 201 ग्रीन अपार्टमेंट सहत्रधारा रोड निवासी ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया व दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही गर्भपात का दबाव बना रहा है। जिस पर पुलिस ने युवती की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए धारा 376, 312, 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच महिला एसआई भावना को सौपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक ने निर्देश पर एसआई भावना के नेतृत्व में गठित पुलिस ने टीम ने आरोपी को सहत्रधारा रोड स्थित उसके घर से गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में एसआई भावना, कांस्टेबल अमित रावत, व प्रदीप गिरी थे।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
