‘जाको राखे साईंया मार सके न कोय’ गहरी खाई में गिरी कार में रात भर फंसा चालक रहा सुरक्षित
मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शनिवार देर रात देहरादून की ओर जा रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। हालांकि रातभर कार के भीतर घायल अवस्था में रहकर भी चालक सुरक्षित बच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासियों को रविवार सुबह पता चला कि मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के पास शनिवार रात से एक बोलेरो कार संख्या यूके 08 टीए 7253 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुयी थी। उन्होंने वाहन में देखा कि चालक वाहन के अंदर ही फंसा है और उसे गंभीर चोटें आयी हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को खाईं से बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से देहरादून अस्पताल भेज दिया है। चालक की किस्मत अच्छी रही कि रात भर घायल अवस्था में फंसे होने के बावजूद वह सुरक्षित रहा। चालक का नाम अंकित तोमर पुत्र सोम प्रकाश सिंह तोमर निवासी लोयन मलकपुर बड़ौत जिला बागपत है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
More Stories
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
