राजकीय इंटर कालेज बुरांसखंडा के मेधावी छात्रों को नकद राशि देकर किया सम्मानित
मसूरी। राजकीय इंटर कालेज बुरांसखंडा में देहरादून नगर निगम पार्षद सुशांत वोहरा की ओर से हाईस्कूल व इंटर में टाॅप करने वाले छात्रों को 11-11 हजार रूपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की दिव्यांग छात्रा को 51सौ की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कालेज बुरांसखंडा में नगर निगम पार्षद समाज सेवी सुशांत वोेहरा की ओर से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह गुसांई अपने साथियों के साथ पहुंचे व विद्यालय में हाई स्कूल व इंटर में टाॅप करने वाले चार छात्रों को 11 – 11 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। जिसमें हाई स्कूल के पीयूष जिन्होंने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नवां स्थान हासिल किया, व मानसी जिन्होंने दसवां रैंक हासिल किया सहित इंटर में अर्पिता व अंकित को विद्यालय टाॅप करने पर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की दिव्यांग छात्रा आरती को विशेष पुरस्कार के तौर पर 51 सौ रूपये की नकद राशि दी गई।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगपाल गुसांई ने बताया कि पार्षद सुशांत इस मौके पर नहीं आ पाये लेकिन उन्होने मेधावी छात्रों को जो सम्मान दिया है उससे जहां पुरस्कार पाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी बढ गई है वहीं अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी व वह भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर जगपाल गुसाई के साथ ही युवा कांगे्रस के प्रदेश महासचिव प्रियांशु छावड़ा, जिलाध्यक्ष पछवादून निशांत कुमार, एनएसयूआई मसूरी शाखा के नगर अध्यक्ष नवीन शाह, प्रधानाचार्य दीपक नेगी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
