गढ़वाल सभा मसूरी की महिलाओं ने कचहरी परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया
मसूरी। गढ़वाल सभा मसूरी द्वारा उपजिलाधिकारी के सहयोग से विभिन्न फलदार व देवदार, बांज के पौधों का रोपण किया, जिसमे गढ़वाल सभा से जुडी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
गढ़वाल सभा द्वारा कचहरी क्षेत्र में लगभग चार दर्जन से अधिक बांज, देवदार के साथ ही विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण में बड़ी संख्या में सभा से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर गढ़वाल सभा की अध्यक्षा सुधा झल्दीयाल व महामंत्री नमिता कुमाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्ष्ण के प्रति हम सभी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते है, कोरोना काल में इन्ही पौधों के कारण अतिरिक्त आक्सीजन उपलब्ध हो पायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों व आसपास में वृक्षा रोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें। उन्होंने आहवान किया हर पर्व पर पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर भरोसी रावत, रजनी पंवार, रेखा ढौंडियाल, शशी रावत, नीमा कान्त, सीमा जोशी, बीना रावत आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित रही।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
