व्यापार संघ के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओ ने कबीना मंत्री गणेश जोशी को लंढौर क्षेत्र के विकास को लेकर ज्ञापन दिया
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन, लंढौर विकास जन कल्याण समिति सहित लंढौर क्षेत्र की पांच संस्थाओं ने प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी को लंढौर के विकास को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लंढौर स्थित सर्वे स्टेट में रोजगार परक संस्थान खोलने की मांग की गयी है, ताकि लंढौर की गिरती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।
ज्ञापन के माध्यम से कबीना मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि लंढौर क्षेत्र ब्रिटिश काल से ही मुख्य बाजार रहा है व मसूरी की स्थापना के साथ बसा है। सर्वे ऑफ़ इडिया, एनएमडीसी व पीपीसीएल के कारण बाजार की अर्थव्यवस्था चलती रही है,लेकिन इन तीनों संस्थानों के जाने के बाद से लंढौर बाजार की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी से उतरती चली गयी। जिस कारण लंढौर बाजार की आर्थिकी प्रभावित से बाजार के लोग पलाययन करने पर मजबूर हो गये हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि लंढौर क्षेत्र के प्रति विधायकों, पालिकाध्यक्षों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने कोई प्रयास नहीं किया, जिससे लोगों में निराशा पैदा हो गयी व लोग पलायन पर मजबूर हो गये।
ज्ञापन में मंत्री गणेश जोशी से मांग की गई कि लंढौर बाजार की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वे स्टेट की खाली पड़ी संपत्ति पर कोई ऐसा संस्थान खोला जाय, जिससे यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके और बाजार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके। ज्ञापन देने वालों में ज्ञापन देने वालों में अनिता सक्सेना, तनमीत खालसा, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल भी आदि शामिल रहे।
More Stories
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीन गर्जी अवैध प्लाटिंगो के ऊपर
टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में श्री शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग...
मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट...
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले/ सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो...
दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
देहरादून,जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब...
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के...
