व्यापार संघ ने सर्वे ऑफ इंडिया की खाली पड़ी संपत्ति में रोजगार के साधन खोलने को लेकर दिया ज्ञापन
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि लंढौर बाजार की पिछड़ती आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु सर्वे ऑफ इंडिया की खाली पड़ी संपत्ति रोजगार के ऐसे साधन खोले जायं, ताकि इसका लाभ लंढौर की जनता को मिल सके।
लंढौर बाजार मसूरी का सबसे पुराना बाजार है जो ब्रिटिश काल में सबसे समृद्ध क्षेत्र था लेकिन विकास की अंधी दौड़ में लंढौर पिछड़ गया व धीरे धीरे यहां से पहले सर्वे ऑफ इंडिया चला गया, वहीं इसके बाद पीपीसीएल, एसएमडीसी आदि भी चले गये जिससे लंढौर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई हालात यह हो गये कि लंढौर बाजार से पलायन होने लगा। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि, सभासद, पालिकाध्यक्ष, विधायक ने इसके विकास पर ध्यान नहीं दिया। जबकि सरकार पलायन रोकने की बात लगातार करती है। सरकार की जितनी भी योजनाएं आती है वह मालरोड से शुरू होकर मालरोड पर समाप्त हो जाती हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि लंढौर मे सर्वे स्टेट की संपत्ति खाली पड़ी है उसमें ऐसे रोजगार या भारत सरकार या राज्य सरकार का ऐसा संस्थान खोला जाय ताकि ताकि लंढौर बाजार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
ज्ञापन देने वालों में ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, तनमीत खालसा, शुभम कोडाई, बलबीर रावत, रवि गोयल,सतीश जुनेजा, मुकेश खरोला, शहवाज आदि मौजूद रहे।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
