राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली पर मंडरा रहा हैं खतरा
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। सोमवार रात्रि को भारी बरसात के चलते नगर पंचायत कार्यालय थराली के पीछे और बगल की दीवार टूटने के कारण राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली भी खतरे की जद में आ चुका है।
नगर पंचायत कार्यालय थराली के पीछे और बगल की दीवार टूट चुकी है, जिस कारण लगातार पत्थर गिर रहे हैं नगर पंचायत कार्यालय के ठीक नीचे राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली है, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सायरा बानो ने बताया यहां पर कक्षा 1 से कक्षा 5 तक 63 स्कूली बच्चे पढ़ते हैं साथ ही साथ आंगनबाड़ी भी यहां पर चलती हैं जिसमें 18 बच्चे पढ़ते हैं जिन पर खतरा मंडराया हुआ है। वहीं जगमोहन सिंह रावत की मकान की छत पर भी बड़ा पत्थर गिरा हैं और जगमोहन रावत की मकान को भी बड़ा खतरा बना हुआ हैं। वहीं नगर पंचायत कार्यालय भी खतरे की जद में आ चुका हैं।
थराली मुख्य बाजार से साथ जाने वाले इस पैदल रास्ते से आने- जाने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है जिस कारण नगर पंचायत थराली द्वारा ऊपर- नीचे दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया जा चुका है
प्रधानाध्यापिका शायरा बानो ने कहा है कि जल्द से जल्द दीवार के पत्थर हटाए जाएं और जल्द ही दीवार का निर्माण कार्य किया जाए ताकि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो सके और इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके।
More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
