सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था और ठेकदारों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। सड़क निर्माण हेतु कार्य करने वाली संस्था और ठेकदारों की मिलीभगत वर्षाकाल में ग्रामीणों पर भारी पड़ रही हैं। जहाँ एक ओर बिना डम्पिंग जोन और सड़क के मलबे को ग्रामीणों के कृषि भूमि और जंगलों मे गिराए जाने से कृषि भूमि नष्ट हो गई है। वहीं रोड कटिंग का यह मलबा ग्रमीणों की जान पर बन आया है।इसकी एक बानगी नारायण बगड़ विकास खण्ड के गंडीक -कफोली मोटर मार्ग पर साफ दिखाई देती है। जहाँ रविवार देर सायं भारी मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्रा
जानकारी के अनुसार गण्डीक कफोली मोटर मार्ग पर चौका के निकट शायं अचानक चट्टान से मलवा आने से गण्डीक मल्ला निवासी दर्शन सिह पुत्र नारायण सिह उम्र लगभग 50 वर्ष की दबकर मृत्यू हो गई। दरअसल गण्डीक मल्ला निवासी दर्शन सिह अन्य ग्रामीणों के साथ नारायण बगड़ से अपने घर वापस जा रहे थे कि अचानक पहाड़ी से भारी मलबा उनके ऊपर गिर गया। जबकि अन्य ग्रमीण जो कि कुछ दूरी पर थे, उन्होंने भाग कर जान बचाई। तब ग्रामीणों की मदद से दर्शन सिंह को किसी तरह बाहर निकाला और राजस्व पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा कर परिजनों को सौप गया। आज रविवार को पोस्टमार्टम के उपरांत अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
ग्राम प्रधान गंडीक कु. सरिता के अनुसार जहाँ सड़क निर्माण के दौरान उनकी कई नाली कृषि भूमि दब कर नष्ट हो गई है, वही बिना डंपिंग जोन के कारण पहाड़ी का मलबा ग्रमीणों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
